सीपीआईएमएल लिबरेशन पार्टी का मनाया गया स्थापना दिवस …….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

Bihar News- बिदुपुर स्टेशन /वैशाली  सीपीआईएमएल लिबरेशन पार्टी का मनाया गया स्थापना दिवस । जिसकी अध्यक्षता अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह एवं संचालन कामरेड डॉक्टर ज्वाला प्रसाद ने किया. डॉक्टर ज्वाला प्रसाद ने पार्टी की स्थापना दिवस पर पार्टी के पूर्व महासचिव विनोद मिश्रा के जीवनी पर प्रकाश डाला.

- Advertisement -

वही अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह ने सीपीआईएमएल लिबरेशन की स्थापना दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब बिहार में समानता द्वारा बिहार की जनता पर जुर्म और अत्याचार एवं नरसंहार किया जा रहा था तो पार्टी ने उसका विरोध किया. इसी बीच पार्टी सीपीआईएमएल भूमि सुधार आंदोलन  डी बंघोपाध्याय भूमि सुधार आयोग के सिफारिश को लागू करने के लिए जन आंदोलन तेज किया. जिसमें पार्टी के सैकड़ो लोगों की हत्या की गई और हजारों लोग घायल हुए एवं जेल की सजा काटे.

ज्ञात हो की की सीपीआईएमएल के स्थापना दिवस पर ही पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव विनोद मिश्र की जयंती भी मनाई जाती है. वे भाकपा माले के कद्यावर नेता थे. गरीबों पर जुल्म एवं सामंतों के अत्याचार के विरुद्ध हमेशा लड़ाई लड़ते थे .उन्होंने कहा था कि मेरे सपने का भारत एक ऐसा देश होगा. जिसके हर नागरिक को राजनीतिक मुक्ति को सबसे ज्यादा कीमती समझा जाएगा. जहां असहमती की वैधता होगी और भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य होगा. जिसकी आधारशिला उसका वसूल होगा. किसी को व्यक्तिगत धार्मिक आस्थाओं में हस्तक्षेप किए बगैर राज्य वैज्ञानिक व तार्किक विश्व दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करेगा. कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने भाग लिया और अपना-अपना विचार व्यक्त किया.मौके पर अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह, डॉक्टर ज्वाला प्रसाद ,हरिनारायण सिंह, रामनाथ राय, संजय सिंह, उमेश राय ,डॉक्टर रंजीत कुमार सहित अनेक लोगो ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया.

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article