NOW HINDUSTAN. Korba. बिहार। राजापाकर /वैशाली सेवाओं में डिप्लोमा प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ अनिल कुमार सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र के दिशानिर्देश में माननीय विधायक श्री अवधेश सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया . इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि इनपुट डीलरों को खाद, बीज, कीटनाशक विक्रेता का प्रशिक्षित कर उन्हें पैरा-एक्सटेंशन पेशेवर बनाना है . ताकि वे किसानों को बेहतर और वैज्ञानिक सलाह दे सकें. जिससे कृषि उत्पादकता बढ़े. जल संरक्षण हो और ग्रामीण आजीविका में सुधार हो. साथ ही यह कोर्स बिना कृषि स्नातक की डिग्री के भी डीलरों को लाइसेंस लेने में मदद करता है।
- Advertisement -
यह प्रशिक्षण 48 सप्ताह के लिए आयोजित किया गया है . राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान हैदराबाद के द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र वैशाली में इनपुट डीलरों के लिए कृषि विस्तार सेवाओं में एक वर्षीय डिप्लोमा कार्यक्रम स्व-वित्तपोषित रूप से शुरू किया है. माननीय विधायक जी ने सभी अभ्यार्थियों को संबोधित संबोधित किया और उनका मार्गदर्शन किया और उनका उत्साहवर्धन किया .
इस कार्यक्रम का संचालन कुमारी नम्रता वैज्ञानिक कृषि अभियंत्रण के द्वारा किया गया .इस कार्यक्रम में वैज्ञानिक कविता वर्मा ,अनुमंडल पशुपालन पदाधिकारी उपस्थित थे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इशिता सिंह ,ऋचा श्रीवास्तव रमाकांत, रवि रंजन, सोनू, मोहित एवं दीपक कुमार का अहम योगदान रहा.
संवाददाता राजेन्द्र कुमार

