NOW HINDUSTAN. Korba/Bihar. राजापाकर /वैशाली
- Advertisement -
मौके पर अंचलाधिकारी गौरव कुमार, एएसआई योगेंद्र यादव, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार, अंचल कर्मी शेखर कुमार, नवीन कुमार सहित विभिन्न भूमि विवादों से संबंधित फरियादी मौके पर उपस्थित हुए .अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने भूमि विवाद से संबंधित पांच वादो को देखा. जिसमें उपेंद्र राम बनाम फतु राम घर गौसपुर के भूमि विवाद में पैत्रीक मारुसी जमीन के बटवारा को लेकर विवाद था. जिसमें सीओ द्वारा आदेश दिया गया कि सभी पक्ष विवाद नहीं करें. थाना अध्यक्ष शांतिपूर्ण व्यवस्था के लिए निरोधत्मक कार्रवाई करें .सुरेश शाह बनाम सुदीन शाह ग्राम जाफर पट्टी के भूमि विवाद को देखा. जिसमें सुदीन शाह के द्वारा वादी के दीवार खड़ा नहीं करने दिया जा रहा है. आदेश दिया गया कि अगले शनिवार को दोनों पक्ष अपने कागजात लेकर शिविर में उपस्थित हो.।
उफसाना खातून बनाम मोहम्मद जलील घर राजापाकर उत्तरी के विवाद को देखा. जिसमें पैतृक जमीन के बटवारा को लेकर विवाद था. जिसमें सीओ द्वारा अगले शनिवार को दोनों पक्षों को अपने-अपने कागजात लेकर शिविर में उपस्थित होने का निर्देश दिया .वही शिविर में परिमार्जन, दाखिल खारिज मामले को लेकर भी अनेक रैयत शिविर में पहुंचे. दाखिल खारिज के मामले में संबंधित हल्का के राजस्व कर्मचारी को रिपोर्ट कर भेजने का निर्देश दिया गया . राजस्व महाअभियान के तहत प्राप्त सभी ऑफलाइन आवेदन को ऑनलाइन किया जा चुका है. सीओ ने बताया कि कोई भी कागजात रैयत ऑनलाइन कर देख सकते हैं या जरूरत के अनुसार निकाल सकते हैं अपने कहीं जाने की जरूरत नहीं है.
संवाददाता राजेन्द्र कुमार

