एक निजी कंपनी के कर्मियों से मारपीट के मामले में कथित आरोपियों को नहीं मिली जमानत , कुसमुंडा क्षेत्र में हुई थी घटना……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना अंतर्गत साउथ ईस्टर्न कोलफील्डस लिमिटेड कुसमुंडा क्षेत्र में काम कर रही एक निजी कंपनी की साइड पर दूसरे राज्यों के कर्मचारियों से गाली-गलौच और मारपीट व धमकी देने के मामले में कथित आरोपियों की जमानत कोरबा सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी है। इससे पहले उन्होंने न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां अर्जी लगाई थी।

- Advertisement -

उल्लेखनीय हैं की पिछले हफ्ते यह घटना कुसमुंडा क्षेत्र में घटित हुई थी। आरोप हैं की उक्त परियोजना आसपास के कुछ लोगों को साथ लेकर छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के लोगों ने यहां प्रदर्शन किया था। रोजगार के मुद्दे पर मौके पर न केवल प्रदर्शन किया गया बल्कि उक्त कंपनी द्वारा नियोजित कर्मचारियों व श्रमिकों के साथ मारपीट की गई। इससे मौके पर बवाल की स्थिति निर्मित हुई। प्रबंधन द्वारा जानकारी देने पर पुलिस यहां पहुंची और स्थिति को नियंत्रण किया। तद्पश्चात घटनाक्रम से भयभीत लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट कराया गया। उनकी शर्त थी कि सुरक्षा के साथ कंपनी अपने कैंप में रखे, इसी स्थिति में काम करना संभव होगा। बाद में इसे बहाल किया गया।

पीडि़त पक्ष की रिपोर्ट पर कुसमुंडा पुलिस ने मारपीट में शामिल कई लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद कथित आरोपियों को जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार उन्होंने जमानत के लिए स्थानीय कोर्ट में आवेदन लगाया जो खारिज कर दिया गया। सेशन कोर्ट से भी जमानत का रास्ता नहीं मिल सका।

Share this Article