NOW HINDUSTAN. Korba. शासकीय इ वी पी जी कॉलेज कोरबा के द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय बाल बैडमिंटन पुरुष महिला प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य डॉ शिखा शर्मा वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉ सुनील गौरहा डॉ अजय यादव बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष समीर अग्रवाल सचिव जी राजा की उपस्थिति में किया गया।
- Advertisement -
प्रतियोगिता में शासकीय पीजी कॉलेज कोरबा शासकीय महाविद्यालय बिल्हा शासकीय विज्ञान महाविद्यालय बिलासपुर एवं डीपी विप्र महाविद्यालय बिलासपुर के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया पुरुष वर्ग में फाइनल डी पी विप्र महाविद्यालय बिलासपुर एवं शासकीय पीजी महाविद्यालय कोरबा के बीच खेला गया पीजी कॉलेज कोरबा में रोमांचक मैच में डीपी कॉलेज बिलासपुर को 2-1से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया महिला वर्ग में भी शासकीय पीजी महाविद्यालय कोरबा ने डी पी विप्र महाविद्यालय बिलासपुर को 2-0से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया प्रतियोगिता में निर्णायक तुलसी एवं विनय डहरिया थे इस अवसर पर क्रीड़ा समिति के सदस्य डॉ संदीप शुक्ला सुशील गुप्ता,श्याम सुंदर तिवारी, शुभम ढोरिया, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एसके गोविल डॉ विजय नायडू,डॉ बी एल साय, सुशील अग्रवाल के आर टंडन जे पी कुर्रे क्रीडा सहायक साहनी चौहान एवं महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे उपरोक्त जानकारी प्रतियोगिता के संगठन सचिव डॉ बी एस राव के द्वारा प्रदान की गई

