बराटी थाना क्षेत्र के बराटी ग्राम स्थित सामुदायिक भवन में भारतीय किसान संघ जिला समिति की बैठक आयोजित की गई…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. बरांटी/वैशाली जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने किया एवं संचालन जिला मंत्री चंद्र प्रकाश कुमार ने किया. मौके पर किसान संघ जिला समिति के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता ,किसान उपस्थित हुए. बैठक में किसानों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई. प्रांतीय अध्यक्ष राम इकबाल सिंह ने कहा कि  घान के खरीदी में पैक्सो द्वारा लापरवाही एवं टालमटोल की नीति अपनी जा रही है. जिससे किसान मजबूर होकर अपने घान को औने पौने देम पर बिचौलियों के हाथो कम कीमत पर बेचने को मजबूर हो रहे हैं . खेती में खर्च का लागत भी उन्हें ऊपर नहीं हो रहा है. लेकिन सरकार द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही. पैक्स अध्यक्षों की मनमानी चरम पर पहुंच गई है. विभिन्न बहाने बनाकर बे  किसानों का धान नहीं खरीद रहे हैं।

- Advertisement -

वही रवि फसल के लिए उपलब्ध खाद में भी बड़े पैमाने पर कालाबाजारी हो रही है. किसानों को यूरिया खुले बाजार से तीन सौ से साढे तीन पर खरीदना पड़ रहा है जिससे किसान परेशान है. वहीं विभिन्न अनुदानित बीज भी किसानों को अनुदानित दर पर नहीं मिल रहे हैं.  किसानों को कृषी पदाधिकारी, कृषि कर्मी द्वारा कोई जानकारी नहीं दी जाती है. जिससे किसान खुले बाजार से ऊंची दर पर बीज लेने को मजबूर हैं.

किसानों के विभिन्न समस्याओं पर बैठक में गंभीरता पूर्वक विचार किया गया तथा जिला प्रशासन से दूर करने की मांग की गई. मौके पर उपस्थित बिहार प्रदेश अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिवंश नारायण सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष राम एकबाल सिंह, जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला मंत्री चंद्र प्रकाश कुमार, रामबली पासवान, सुबोध सिंह ,दिवाकर सिंह सहित अनेक लोग शामिल हैं.

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article