किसान दिवस पर किसानों के सम्मान में एक नई परंपरा की शुरुआत…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  किसान दिवस के अवसर पर धान खरीदी केंद्र बक्सरा शाखा बलौदा जिला जांजगीर चांपा में धान लेकर आए किसानों का धान खरीदी केंद्र प्रभारी एवं समिति अध्यक्ष भागीरथी देवांगन द्वारा पुष्पहार से स्वागत किया गया, सबसे पहले आए किसान की ट्रेक्टर को खरीदी प्रभारी धन्नू अहीर द्वारा चला कर स्वागत के साथ खरीदी केंद्र लाया गया,

- Advertisement -

धान खरीदी केंद्र में इस प्रकार के स्वागत प्रकार किसान खुशी से झूम उठे। उन्होंने कहा कि इससे पहले कभी भी किसानों का इस प्रकार से स्वागत किसी के भी द्वारा नहीं किया गया है शासन की इस योजना से उन्हें बहुत ही सम्मान मिला है ।जो कि हमारे प्रदेश में एक नई परंपरा की शुरुआत है।

Share this Article