वार्ड संख्या 13 के राजपूत टोला में पीएचईडी विभाग की लापरवाही के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका……….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba/Bihar. राजापाकर /वैशाली नल-जल योजना में पानी के रिसाव की मरम्मत के दौरान विभागीय कर्मी द्वारा सड़क को खोदकर गड्ढा किया गया. लेकिन कार्य पूरा होने के बाद उसे भरा नहीं गया. इससे सड़क पर खतरनाक स्थिति उत्पन्न हो गई है. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार बीते कई सप्ताह से नल-जल योजना का पानी सड़क पर बह रहा था. इस संबंध में पीएचईडी की जेई अनामिका कुमारी को कई बार सूचना दी गई लेकिन सुधार नहीं हुआ. मजबूर होकर ग्रामीणों ने 21 दिसंबर को प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित प्रशासन आपके गांव शिविर में विभागीय जेई से शिकायत की. शिविर में शिकायत के बाद विभाग की ओर से एक कर्मी को भेजा गया. जिसने मरम्मत कार्य के नाम पर सड़क की खुदाई की. काम शुरू होते ही जेई द्वारा फोटो भी खिंचवाई गई. लेकिन शिविर समाप्त होते ही कर्मी अधूरा काम छोड़कर चला गया. परिणामस्वरूप सड़क के दोनों ओर गड्ढे बने रह गए और पानी का बहाव और बढ़ गया.।

- Advertisement -

स्थानीय ग्रामीण अभिमन्यु कुमार, कुणाल सिंह चौहान, विश्वनाथ सिंह, डॉ धनंजय आदि ने बताया कि इस समस्या की जानकारी कई बार व्हाट्सएप के माध्यम से भी जेई को दी गई तथा शिविर में भी शिकायत की गई. लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है. गड्ढों के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है.

वहीं इस संबंध में पीएचईडी की जेई अनामिका कुमारी ने कहा कि समस्या के समाधान हेतु कर्मी को भेजा गया था. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द अधूरे कार्य को पूरा कराया जाए. ताकि संभावित दुर्घटना से बचा जा सके.

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article