NOW HINDUSTAN. Korba. /Bihar. राजापाकर/वैशाली पंचायत के मुखिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. राजापाकर उत्तरी पंचायत के पंचायत भवन परिसर में भी विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता मुखिया सरीता पटेल ने किया. मौके पर पंचायत के सभी वार्डों के वार्ड सदस्य पंचायत कर्मी एवं आम जनता भारी संख्या में उपस्थित हुई. बैठक में मनरेगा के तहत विभिन्न योजनाएं ली गई.
- Advertisement -
इस संबंध में जानकारी देते हुए मनरेगा रोजगार सेवक मोहम्मद मोसीम ने आम लोगों को बताया कि इस ग्राम सभा में पानी से जुड़े काम तालाब, नहर ,डैम ,जल संरक्षण, सिंचाई, भूजल इत्यादि के संबंध में योजना लिए जाएंगे. गांव की मूल सुविधाएं ग्रामीण सरके, स्कूल, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन, श्मशान ,पेयजल स्वच्छता, लाइट, कचरा प्रबंधन इत्यादि से संबंधित योजनाएं ली जाएगी. आपदा से बचाव के काम बाढ़ चक्रवात, सेंल्टर तटबंध, सुरक्षा कार्य ,जलवायु परिवर्तन से सुरक्षा प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जाएंगे.।
वहीं प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत बेरई पंचायत, रामपुर रत्नाकर,उर्फ सरसई पंचायत, मीरपुर पतार पंचायत, नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत ,राजापाकर दक्षिणी पंचायत, भलुई पंचायत, बखरी बड़ाई पंचायत, बाकरपुर, बरियारपुर एवं जाफरपट्टी पंचायत में भी विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया. जहां सभी पंचायत कर्मी, सभी वार्ड सदस्य एवं आम जनता उपस्थित हुए .तथा सभी लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र से विभिन्न योजनाओं को ग्राम सभा में पारित किया .जिसे अगले वर्ष अप्रैल 26 से शुरू किया जाएगा. मौके पर उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पटेल, वार्ड सदस्य गणेश कुमार ,अनिल कुमार गुप्ता ,चंदेश्वर पासवान, सतीश कुमार , सुरेश चौधरी, रविंद्र ठाकुर, नरेश शाह, रवि कुमार ,लक्ष्मण पासवान, मोहम्मद कैसर आलम, सामोद कुमार दास ,जय नारायण राय ,राजेश राम, गायत्री कुमारी, राजेश कुमार, सुबोध कुमार सहित अनेक लोग शामिल हैं.
संवाददाता राजेन्द्र कुमार

