पुरानी रंजिश को लेकर विवाद में युवक की हत्या, कोरबा में माहौल गर्म , हत्यारों की तलाश जारी……

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. Korba. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्री रोड स्थित रामसागर पारा में रविवार देर रात हुए एक हिंसक घटनाक्रम में सरे आम एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, वहीं परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पूर्व मोहल्ले के युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि इसी पुराने विवाद की रंजिश को लेकर रविवार रात कुछ युवक समूह बनाकर रामसागर पारा पहुंचे। उनके पास लाठी-डंडे होने की जानकारी सामने आई है। आरोप है कि उन्होंने एक युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रवि यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक चर्चा में यह बात भी सामने आ रही है कि हमलावरों का विवाद किसी अन्य व्यक्ति से था, लेकिन हिंसा की चपेट में रवि यादव आ गया और उसकी जान चली गई। हालांकि इस संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी भी घटनास्थल और कोतवाली थाना पहुंचे तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इधर, हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय नागरिक कोतवाली थाना पहुंच गए और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। त्वरित कार्यवाही करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है  अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article