NOW HINDUSTAN. Korba. पुराने बस स्टैंड के पास रानीधनराज कुवर अस्पताल में सोमवार को एक मानव भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। अस्पताल कर्मचारियों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी । साथ ही एफएसएल की जांच टीम भी मौके पर पहुची और जानकारी लेना शुरू कर दी।
भ्रूण चिकित्सालय के अंदर बाथरूम में पड़ा हुआ मिला । कर्मचारियों के मुताबिक सुबह गंध आने पर बाथरूम में जाकर देख तो वहां भ्रूण पड़ा हुआ था। बाथरूम ऐसे स्थान पर है जहाँ आसानी से किसी भी बाहरी व्यक्ति नही पहुच सकता है। किसी डॉक्टर या फिर कर्मचारी की गलती है।
इससे एक बात को बल मिलता है कि रानीधनराज कुवर अस्पताल में रात के अंधेरे में बड़ा खेल हो रहा है।

