NOW HINDUSTAN. कोरबा। B.Ed. फर्जीवाड़े से जुड़े विवाद के बीच शिक्षकों ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ओमप्रकाश बघेल ने अनिल रात्रि और मुकुंद उपाध्याय के खिलाफ गाली-गलौज एवं जान से मारने को धमकी देने आरोप लगाया है।
शिकायत में घटना की जांच कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
कोरबा सीएसपी प्रतीक त्रिवेदी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अंतरिक्ष स्कूल में बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच घटना हुई है जिसकी शिकायत ओमप्रकाश बघेल द्वारा की गई है जिसकी जांच की जा रही है।वही दूसरा पक्ष भी आता है तो उसकी भी जांच की जाएगी।
मामला बेड सर्टिफिकेट को लेकर है ओमप्रकाश बघेल ने कुछ दिनों पूर्व ही मुकुंद उपाध्याय के खिलाफ बेड सर्टिफिकेट को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उसका कहना है कि मुकुट उपाध्याय ने जो सर्टिफिकेट पेश किया है वह गलत है।विद्यालय में नियमित रहते हुए भी मध्य प्रदेश की बालाघाट से नियमित सर्टिफिकेट प्राप्त कर जमा किया गया था जो कैसे हो सकता है। और अनुमति भी बाद में ली गई थी।
ये तो जांच का विषय है कि जब बीएड पाठ्यक्रम में नियमिय पढ़ाई होती है तो क्या इन लोगो ने स्कूल से छुट्टी ली थी । अगर नही ली थी तो नियमित पढ़ाई कैसे की । क्योंकि जिस कॉलेज से पाठ्यक्रम किया। गया है वह नियमित दो वर्ष आवर स्वाध्यायी तीन वर्ष का कोर्स है।
मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी तो एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हो सकता है क्योंकि जिले के कई शिक्षक

