NOW HINDUSTAN. कोरबा। सोमवार को तीन दोस्त घूमने के लिए देवपहरी जलप्रपात पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक जलप्रपात में पानी का स्तर बढ़ गया, जिससे तीनों युवक पानी के बीच फंस गए। उन्होंने घटना की जानकारी फोन के माध्यम से अपने परिचितों को दी।
सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। टीम ने युवकों से वीडियो कॉल के जरिए संपर्क कर उनकी स्थिति की जानकारी ली और उन्हें सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। करीब 14 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद तीनों युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। युवकों के सुरक्षित बाहर आने पर रेस्क्यू टीम और परिजनों ने राहत की सांस ली।


