NOW HINDUSTAN. Korba पाली/लाफा। कोरबा जिले के पाली तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत लाफा में एक युवती की मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांव का एक युवक कथित तौर पर युवती को बार-बार परेशान कर रहा था। इससे परेशान होकर युवती ने कथित रूप से चूहा मारने वाली दवा का सेवन कर लिया।
तबीयत बिगड़ने पर परिजन युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
परिजनों का आरोप है कि युवक द्वारा लगातार परेशान किए जाने के कारण युवती मानसिक रूप से परेशान थी। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल घटना के संबंध में पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस द्वारा युवती के परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

