
NOW HINDUSTAN. कोरबा के करतला ब्लॉक के ग्राम कनकी में विकास कार्यों में बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने आज कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत कर सरपंच, सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम कनकी, ग्राम पंचायत व पोस्ट कनकी, विकासखंड करतला के ग्रामीणों ने कलेक्टर को शिकायत दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि नलजल योजना, नलकूप, सीसी रोड, मरम्मत और निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत लगभग एक करोड़ रुपये की राशि का गबन कर लिया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वर्तमान सरपंच फूल बाई मांझी, पूर्व सचिव लक्ष्मी राजपूत और पूर्व सरपंच बिहारीलाल मंझवार ने आंशिक कार्य कराकर पूरी राशि हड़प ली है।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में 05 अक्टूबर 2026 को भी लिखित शिकायत दी थी, लेकिन जनपद पंचायत करतला के अधिकारी दादू सिंह पैकरा, देव सिंह पैकरा, संतोष कुमार नायर और वर्तमान सचिव खिलेश कुमार ने उनका बयान नहीं लिया और निष्पक्ष जांच नहीं की।




