
अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के हड्डी एवं रीढ़ रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष जायसवाल देंगे परामर्श, पहले 25 पंजीकृत मरीजों को मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा सलाह
NOW HINDUSTAN. कोरबा। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर 2026, रविवार को कोरबा के आरोग्यधाम पॉलीक्लिनिक में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर के हड्डी एवं रीढ़ रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष जायसवाल मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देंगे।
शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। इसमें कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटनों एवं जोड़ों की समस्या तथा रीढ़ की हड्डी से संबंधित परेशानियों से जूझ रहे मरीज स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे।
आयोजकों के अनुसार, शिविर में पहले 25 पंजीकृत मरीजों को डॉक्टर से निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। इच्छुक मरीज अग्रिम पंजीकरण के लिए व्हाट्सऐप नंबर 7400578770 एवं 9826344480 पर संपर्क कर सकते हैं।
शिविर का आयोजन आरकेटीसी (RKTC) एवं भजंका सेवा समिति द्वारा जनसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और समाज कल्याण के उद्देश्य से किया जा रहा है। आयोजकों ने संबंधित समस्याओं से पीड़ित लोगों से समय पर पंजीकरण कराकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
शिविर स्थल: आरोग्यधाम पॉलीक्लिनिक, ट्रांसपोर्ट नगर, नया बस स्टैंड, होटल आशीर्वाद इन के सामने, कोरबा (छत्तीसगढ़)।
दिनांक: 1 नवंबर 2026, रविवार
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
पंजीकरण हेतु व्हाट्सऐप: 7400578770, 9826344480




