
NOW HINDUSTAN. कोरबा में ACB कंपनी के खिलाफ भारतीय जन अधिकार पार्टी छत्तीसगढ़ ने विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार, 30 अक्टूबर को पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर धरना देकर कोयले के उत्पादन, भंडारण और परिवहन में कथित अनियमितताओं की CBI और SIT से जांच कराने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार मुकेश साहू को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कोयले के उत्पादन से लेकर भंडारण, परिवहन और रेलवे डिस्पैच तक के रिकॉर्ड का मिलान कराने के साथ डिजिटल दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की गई।
प्रदर्शन के दौरान पार्टी ने रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित आगमन को लेकर भी विरोध की चेतावनी दी। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो अमित शाह को काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
फिलहाल पार्टी ने ज्ञापन के जरिए अपनी मांगें प्रशासन के सामने रख दी हैं। अब देखना होगा कि कथित कोयला अनियमितताओं की जांच और कार्रवाई को लेकर प्रशासन क्या कदम उठाता है।




