
NOW HINDUSTAN. Korba. लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। कोरबा के कलेक्ट्रेट सभागार में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पुलिस जवानों के साथ एनसीसी कैडेट्स और स्काउट के बच्चों ने भी भाग लिया।
गुजरात के एकता नगर में आयोजित भव्य एकता परेड का प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस वर्ष परेड की थीम ‘नक्सल मुक्त भारत’ रही। परेड में बीएसएफ, सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन, छत्तीसगढ़ महिला बस्तर फाइटर्स और छत्तीसगढ़ पुलिस की डीआरजी टुकड़ी शामिल हुई। श्वान दल ने भी परेड में हिस्सा लिया।

लोक वाद्य यंत्रों के साथ ‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन ने समारोह में देशभक्ति का रंग भर दिया। वहीं जैसे ही छत्तीसगढ़ के जवान परेड में पहुंचे, कलेक्ट्रेट सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे एनसीसी और स्काउट के बच्चों ने उत्सुकता से देखा।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा का संदेश दिया गया।




