NOW HINDUSTAN. कोरबा के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत पिकनिक स्पॉट में दो गुटों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा हैं। वायरल वीडियो में पिकनिक स्पॉट में दो पक्षों के मध्य लात घूंसे चलते हुए दिखाई दे रहा हैं। घटना का वीडियो अब वायरल होने लगा हैं।
बताया जा रहा हैं पूरा मामला परसाखोला पिकनिक स्पॉट का हैं। जहां दो पक्ष पिकनीक मनाने पहुंचे हुए थे इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया।
वायरल वीडियो में वाटरफॉल के समीप दोनों पक्ष एक दूसरे पर हाथ -मुक्कों से वार करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही झगड़े में कढ़ाई समेत अन्य बर्तनों से भी युवक मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पिकनिक स्थल पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल मौजूदा जानकारी अनुसार थाने में मामले की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई हैं।
