NOW HINDUSTAN. Korba वैशालीनगर इस मौके पर महादलित टोला के अनेक बच्चे, पुरुष, महिला उपस्थित हुए. पंचायत के मुखिया गीता देवी , जिला कल्याण पदाधिकारी नृपेन्द्र् कुमार निराला प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रज्ञा प्रकाश ,प्रखंड कोऑर्डिनेटर राजू कुमार, मुखिया प्रतिनिधि धीरेंद्र कुमार मिश्रा के द्वारा महादलीत टोला के बच्चों के बीच कलम, कॉपी, किताब का वितरण किया गया. शिविर में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया गया. तथा लोगों को इसका लाभ उठाने की बात कही गई .शिविर में वृद्धा पेंशन से तीन आवेदन, राशन कार्ड निर्माण के लिए दो आवेदन ,शौचालय निर्माण के लिए एक आवेदन प्राप्त हुआ. मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया. जिसमें लोगों के बीच विभिन्न बीमारियों की निशुल्क दवा का भी वितरण किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी नृर्पेंद्र कुमार निराला ने उपस्थित बच्चों उनके अभिभावक को माता-पिता को शिक्षा के प्रति जागरूक किया. तथा कहा कि अपने बच्चों को शिक्षित करें तभी आप समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे .
सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे. विद्यालय में बच्चों को निशुल्क पोशाक, खाना, किताब सभी का वितरण किया जाता है. आप सभी अपने बच्चों को नजदीकी सरकारी विद्यालय में अवश्य भेजें. पढ़ने लिखने के बाद आपको सरकार द्वारा दी गई आरक्षण का भी लाभ मिलेगा .ताकि आप सभी भी पढ़ लिखकर देश के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें .सरकार द्वारा चलाई जा रहे विभिन्न योजनाओं उज्ज्वला योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पोशाक योजना, साइकिल योजना ,छात्रवृत्ति योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई.
संवाददाता राजेन्द्र कुमार
