
NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा जनपद पंचायत हमेशा ही विवादों से घिरा रहता है । कभी सचिव तो कभी बाबू के भ्रटाचार की शिकायत सामने आती रही है। कोरबा छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत में लम्बे समय से पदस्थ बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार, काम में अनियमितता की शिकायत शपथपत्र देते हुए शिकायतकर्ता ने जिला के प्रमुख अधिकारियों सहित राज्य के उच्च अधिकारियों से की गई थी, जिस पर संचालक पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर के आदेशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा ने शिकायत की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए तीन सदस्यों का दल गठित किया है।
जिसमें सुधीर भट्टाचार्य लेखाधिकारी जिला पंचायत कोरबा, मोहनीश आनंद देवांगन उपसंचालक पंचायत कोरबा एवं सुश्री कौशांबी गभेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा हैं।




