
NOW HINDUSTAN. कोरबा में सोने की शुद्धता के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी 18 और 20 कैरेट के सोने के आभूषणों को 22 कैरेट का बताकर ग्राहकों को बेचते थे। इतना ही नहीं, गोल्ड लोन कंपनियों में भी इन्हीं आभूषणों को अधिक शुद्धता का बताकर गिरवी रखकर धोखाधड़ी की जाती थी।
इस मामले में पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 31 ग्राम सोने के आभूषण, डिजिटल तौल मशीन, नगदी और वारदात में इस्तेमाल की गई आई-10 कार जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस गोल्ड लोन कंपनियों में किए गए लेन-देन और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।




