NOW HINDUSTAN. कोरबा। डींगापुर स्थित निशिखा भवन, ओम फ्लैट के पास आंवला नवमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रीमती संध्या द्विवेदी द्वारा विशेष पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महिलाओं ने विधि-विधान से आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा। महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर पर्व की परंपराओं का निर्वहन किया।
कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
