NOW HINDUSTAN. Korba. एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना से प्रभावित ग्राम चंद्रनगर (जटराज) के विस्थापित ग्रामीणों ने छह अलग-अलग पुनर्वास स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, मुआवजा संबंधी समस्याओं का निराकरण, रोजगार और मकान निर्माण में सहयोग की मांग को लेकर कर नापते कॉलेक्टरेट पहुचे और ज्ञापन सौंपा है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव की जमीन का अधिग्रहण वर्ष 1978-79, 1982-83, 1984-85 और अंतिम चरण में 2009-10 में किया गया। लंबे समय तक पुनर्वास सुविधाएं नहीं मिलने के बाद 20 सितंबर 2026 से जल्दबाजी में विस्थापन कर मात्र तीन दिन में बिना पर्याप्त सुविधाओं के बेदखल किया गया। परिवारों को सोनपुरी खदान, 14 नंबर डंपिंग, 6 नंबर डंपिंग, सर्वमंगला नगर, वैशाली नगर और खम्हरिया नदी किनारे बसाया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि अलग-अलग बसाहट से सामाजिक एकता, संस्कृति, त्योहार और बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई है। पुनर्वास स्थलों पर सड़क, बिजली, नाली, शौचालय, मंदिर, खेल मैदान, चारागाह, स्वास्थ्य केंद्र और अन्य सुविधाओं का अभाव है। वैशाली नगर में जमीन नीची होने तथा भूजल भरने से मकान निर्माण भी कठिन हो रहा है।
ग्रामीणों ने मकान बनने तक किराया देने, मिट्टी भराई के लिए जेसीबी व ट्रैक्टर उपलब्ध कराने, शेष परिवारों को सोलिशियम राशि, 60 प्रतिशत मुआवजा कटौती का निराकरण, रोजगार तथा सभी भू-स्वामी और भूमिहीन विस्थापितों को आरएलआर का लाभ देने की मांग की है। उनका कहना है कि तूफान से झोपड़ियां टूटने और तिरपाल से पानी टपकने के कारण परिवार असुरक्षित परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं।
