NOW HINDUSTAN. Bihar News-बराटी थाना क्षेत्र के राजकीय बुनियादी विद्यालय बराटी के परिसर में आधारभूत संरक्षण के तहत शिक्षा विभाग द्वारा एक कमरा का निर्माण किया जा रहा है. जिसमें ठेकेदार वीरेंद्र कुमार द्वारा प्राक्कलन के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है ना ही भवन निर्माण से संबंधित कोई बोर्ड स्थल पर लगाया गया है जिससे ग्रामीण संशय में है. इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुजीत कुमार से पूछे जाने पर बताया कि विद्यालय परिसर में एक कमरा बनाया जा रहा है. जिसमें चार नंबर ईट का प्रयोग किया जा रहा है.
इस संबंध में ठेकेदार वीरेंद्र कुमार को मना करने पर भी किसी की बात नहीं सुन रहे हैं. इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण उदय कुमार, अंजनी सिंह ,राजेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, पप्पू कुमार, भूषण कुमार आदि ने बताया कि ठेकेदार को एक नंबर एक लगाने की बात कही गई लेकिन हम ग्रामीणों की भी ठेकेदार कोई बात नहीं मान रहा एवं मनमानी ढंग से कार्य किया जा रहा है. कार्य के समय विभाग का कोई इंजीनियर, पदाधिकारी भी मौजूद नहीं होता है. जिससे भवन निर्माण कार्य प्राकलण के अनुसार नहीं हो रहा जो की बनने के 2 साल भी नहीं टिक पाएगा. डीपीसी के नीचे 4 इंच नंबर ईट दिया जा रहा है तो ऊपर के भवन कैसे होंगे यह अनुमान लगाने की बात है.
वही विद्यालय के प्रधान सुजीत कुमार ने बताया कि विद्यालय परिसर में कार्य आधारभूत संरचना शिक्षा विभाग के द्वारा कराया जा रहा है लेकिन इस संबंध में विद्यालय कोई न ही सुचना किया गया है ना कोई चिट्ठी दी गई है. विभाग द्वारा स्वयं कार्य करवाया जा रहा है. जिससे विशेष जानकारी हम लोगो को नहीं है. विद्यालय परिसर में जो रूम बनाए जा रहा है वह प्राक्कलन के अनुसार नहीं है. एवं घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है. स्थानीय ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी वैशाली से मांग किया कि विद्यालय में भवन निर्माण कार्य में हो रहे मनमानी की जांच कर दोषी पर कार्रवाई किया जाए.
रिपोटर-राजेन्द्र कुमार
