NOW HINDUSTAN. Korba. जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाभांठा मुख्य मार्ग में गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने कुछ देर तक चक्काजाम कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही बालको पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं स्थानीय लोगों को समझाइश दी गई, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त किया गया।

दरअसल बालको के मेजरध्यानचंद चौक से लेकर टाटा मोटर्स तक फोरलेन सड़क निर्माण किया जा रहा हैं। इस हेतु प्रशासकीय स्वीकृति पूर्ण होने के बाद कार्य प्रारंभ कर दिया गया हैं। वहीं दूसरी ओर फोरलेन सड़क निर्माण से प्रभावित होने वाले दुकानदार एवं स्थानीय लोगों में असंतोष एवं नाराजगी देखने को मिल रही हैं। जिसका नतीजा आज गुरुवार को देखने को मिला जब बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों द्वारा मुख्य मार्ग में चक्काजाम कर दिया गया। चक्काजाम की वजह से दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि लंबे वर्षों से उनकी दुकानें सड़क किनारे मौजूद हैं, जिससे उनका जीवन व्यापन होता है, फोरलेन सड़क निर्माण में सैंकड़ों दुकानें प्रभावित हो रहे है। ऐसे में रोजी रोटी का संकट उनके समक्ष खड़ा हो गया हैं। स्थानीय लोगों ने पूरी प्रक्रिया में बेहतर मुआवजा और उचित व्यवस्था प्रदान करने की माँग की हैं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखने की बात कहते हुए समझाइश दी जिसके बाद चक्काजाम समाप्त किया गया।
