क्रिकेट खेलकर बेटा घर पहुंचा तो खून से लथपथ मिली मां, पति ने कर दी पत्नी की हत्या

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा जानकारी के अनुसार चरित्र संदेह पर पति ने ही कुदाल से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया, जब बेटा क्रिकेट खेलकर घर लौटा तो दरवाजा टूटा हुआ था। वह दरवाजा खोलकर भीतर पहुंचा, उसकी मां खून से लथपथ पड़ी थी। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भागने के फिराक में वाहन का इंतजार कर रहे कथित आरोपी पति को दबोच लिया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

घटना दीपका थानांतर्गत राजीव नगर झाबर की बताई जा रही है। यहां मूलत: बलरामपुर निवासी किराए के मकान में परिवार सहित निवास करता था। उसका विवाद चरित्र संदेह को लेकर आए दिन अपनी पत्नी से होता था। प्रतिदिन की तरह पति-पत्नी घर में थे। उनका पुत्र क्रिकेट खेलने चला गया। वह जब घर पहुंचा तो दरवाजा टूटा मिला। जिससे उसको घर में चोर घुस आने की आशंका हुई। उसने जैसे ही दरवाजे को धक्का दिए, दरवाजा खुल गया। वह मकान के भीतर पहुंचा तो नजारा देख उसके होश उड़ गए। घर में उसकी मां खून से लथपथ पड़ी हुई थी। उसके पिता घर से गायब थे। उसने संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से अपनी मां को आनन-फानन इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना उसने थाना पहुंचकर दी।

थाना प्रभारी युवराज तिवारी दिन दहाड़े हुई कत्ल की सूचना मिलते ही हरकत में आ गए। उन्होंने आला अफसरों के निर्देश पर कथित आरोपी की तलाश में टीम रवाना कर दिया। टीम पतासाजी करते हुए झाबर पाली मार्ग में पेट्रोल पंप के समीप पहुंची, जहां कथित आरोपी पति फरार होने के फिराक में वाहन का इंतजार करते मिला। पुलिस उसे पकड़कर थाना ले आई। पूछताछ के दौरान कथित आरोपी पति ने बताया कि उसने 19 नवंबर को अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वह किसी गैर के साथ घुमते मिली थी। उसे परिजनो के साथ मायके भेज दिया था, जहां से लौटकर वह परेशान कर रही थी। वह बात-बात पर मरवा देने की धमकी देती थी। उसकी करतूत से तंग आ चुका था, लिहाजा कुदाल से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इस बात का उसे जरा भी मलाल नही है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कुदाल सहित अन्य सामान जब्त कर लिया है। मामले में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article