ग्राम एतमानगर व केंदई वन क्षेत्र में विचरण कर रहे 48 हाथी-ग्रामीणों में दहशत…..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा वनमंडल के एतमानगर व केंदई रेंज में हाथियों की दहशत कायम है। जहां एतमानगर में 36 हाथियों का दल विचरण कर रहा है वहीं 12 हाथी केंदई रेंज में विचरण कर रहे हैं। हाथियों के विचरण करने से ग्रामीण भयभीत हैं। वन विभाग इन हाथियों की निगरानी मैदानी अमले के अलावा ड्रोन कैमरे से कर रहा है।
हाथियों की लगातार निगरानी के बाद भी उत्पात मचाए जाने की संभावना बनी हुई है, जिसे देखते हुए वन अमला सतर्क है। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों को खतरा भी बढ़ गया है। वन अमला द्वारा ग्रामो में मुनादी कराकर ग्रामीणों से हाथियों की मौजूदगी वाले जंगल की ओर न जाने की सलाह दी जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 23 हाथी एतमानगर रेंज अंतर्गत मड़ई क्षेत्र व 13 पचरा में घूम रहे हैं, जबकि केंदई रेंज के लालपुर में 11 व एक हाथी साल्ही पहाड़ में मौजूद है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

जिनकी निगरानी लगातार की जा रही है। इधर कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज के अमलडीह में 36 हाथियों की अचानक धमक हो गई थी जो आगे बढक़र सरगुजा की सीमा पर चला गया है। हाथियों के दल ने सरगुजा जिला सीमा जाने के पहले रास्ते में मालीकछार व बलसिंघा गांव में धान की फसल को रौंदकर ग्रामीणों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article