बुजुर्ग महिला को पीट-पीटकर उतार दिया गया मौत के घाट,सुदूर वनांचल क्षेत्र में श्यांग थाना क्षेत्र की घटना…..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र श्यांग थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम चिरहुट में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया है। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची और मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। फिलहाल हत्या की वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। एक संदेही व्यक्ति का नाम सामने जरूर आया है जिसकी पुलिस सरगर्मी से खोजबीन में जुटी हुई है। उम्मीद जताई जा रही हैं की जिसके पकड़े जाने के बाद ही मामले से पर्दा उठ सकेगा कि उसने आखिर वृद्ध महिला की हत्या क्यों की गई है।
जानकारी के अनुसार जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र श्यांग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिरहुट में निवास करने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला इतवारी बाई पति स्वर्गीय मंगल साय घर में अकेली रहती थी। मंगलवार की रात लगभग 08:00 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर उसे पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। जिससे बुजुर्ग महिला गंभीर हो गई। वह पूरी रात घर में ही पड़ी रही।
अगले दिन सुबह जब वह घर से बाहर नहीं निकली तो परिजन पहुंचे। उसे आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान इतवारी बाई की मृत्यु हो गई। इतवारी बाई की हत्या किसने और क्यों की है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस के सूत्र बताते हैं की जांच के दौरान पुलिस को एक युवक पर संदेह है कि उसने इतवारी बाई नामक महिला की हत्या की है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है, जिसके पकड़े जाने के बाद ही पूरी तरह से मामला स्पष्ट होगा कि आखिर इतवारी की हत्या किस कारण से की गई है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article