चिरमिरी में ट्रेन सेवा करेंगे शुरू, जमीन का चार गुना अधिक देंगे मुआवजा : कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा…..

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा कोरबा लोकसभा के चिरमिरी क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा की आपके जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे। उन पर इतना हमला क्यों हुआ मैंने आपको बताई क्योंकि आपके स्वाभिमान की बात भाजपा को अच्छी नहीं लगी उन्हें ये बात नागवार गुजरी कि कहीं पर एक प्रदेश में एक मुख्यमंत्री हैं, जो खड़े हो अपने प्रदेश वासियो के लिए लड़ लेते हैं। इनको दबाने की कोशिश की गई। इसी तरह से जो-जो इनके खिलाफ लड़ रहा है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के केस लगा दिए गए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

आपने इस देश के इतिहास में पहली बार ऐसा देखा होगा कि दो-दो मुख्यमंत्री चुनाव के समय जेल में डाल दिए गए। उनमें से एक आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं। आगे-आगे देखिए क्या होता है एक मुख्यमंत्री को जेल में डालने पर उनकी बीवी खड़ी हो गई शान से भाषण देती है। शान से प्रचार कर रही है। कह रही है, मेरे पति अगर जेल में है कोई बात नहीं मैं लडूंगी और कितने सुंदर भाषण देती है। बहुत सक्षम महिला है। और हम चाहते हैं कि आप सब उनकी तरह सक्षम बने।

प्रियंका ने कहा विपक्ष पर हमला हो रहा है एक तरफ विपक्ष को कहा जा रहा है भ्रष्ट है। नरेंद्र मोदी तो शायद इकलौते नेता होंगे जो देश में मंच पर खड़े होकर कहते हैं कि मैं ही एक ईमानदार हूं जो सारी दुनिया से लड़ रहा है।

हम चिरमिरी में ट्रेन सेवा शुरू करना चाहते हैं। जिससे अगली बार मैं यहां पर आपके पास में किसी दूसरे माध्यम से भी पहुंच पाऊं और यह जो सब दूर-दराज इलाके हैं किसी को मिलने जाना हो रिश्तेदारों को कहीं और रह रहे हैं आप जा पाए। सुविधानुसार आपकी जमीन का बाजार मूल्य से चार गुना अधिक मुआवजा हम आपको देना चाहते हैं जब आपकी जमीन ने ली जाती है।

उन्‍होंने कहा कि भूपेश बघेल ने छत्‍तीसगढ़‍िया स्‍वाभिमान की बात की इसलिये उन पर सबसे ज्‍यादा हमला किया गया। उन्‍होंने चिरम‍िरी में कोयला खदान का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को रोजगार मिले इसलिये इंदिराजी ने खदानों का राष्‍ट्रीयकरण करवाया। प्रियंका ने अपने संबोधन में कांग्रेस के संकल्‍प पत्र की बातें गिनाई और कहा कि आज कई खदानें बंद हो गई हैं अथवा उनका निजीकरण कर दिया गया है। सभा को भूपेश बघेल ने भी संबोधि‍त किया। लोकसभा चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही स्टार प्रचारकों का दौरा शुरू हो गया है। प्रियंका गांधी इससे पहले राजनांदगांव और कांकेर में चुनावी सभा को संबोधित कर चुकी हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article