नगर की यातायात व्यवस्था को लेकर कलेक्टर ने ली व्यापारियों के साथ बैठक , सड़क पर सामान न निकालने एवं पार्किंग की व्यवस्था पर की चर्चा….

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा/सरायपाली महासमुंद कलेक्टर प्रभात मलिक का सरायपाली नगर आगमन हुआ उन्होंने शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर चेंबर पदाधिकारी एवं व्यापारियों की बैठक ली तथा आवश्यक सुझाव दिए गए। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ओंकारेश्वर सिंह की उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि कलेक्टर एवं एसडीएम के साथ चैंबर पदाधिकारी की बैठक हुई। बैठक के दौरान विशेष रूप से शहर की यातायात व्यवस्था पर चर्चा की गई।‌ कलेक्टर ने सभी व्यापारियों से अपील की है। कि वे सड़क पर जो दुकानों का सामान निकाल रहे हैं। उसे बंद करें। साथ ही सड़क तक समान फैलाने के कारण ग्राहकों के पार्किंग की समस्या भी होती है। और मोटरसाइकिल या अन्य वाहन भी सड़क पर खड़े हो जाते हैं। इससे यातायात बाधित होता है।

उन्होंने इस प्रकार से सड़क पर दुकान फैलाने एवं सड़क तक पार्किंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी आने वाले दिनों में कार्रवाई होने की बात कही। इसके अलावा बड़े दुकान संचालकों से उन्होंने दुकान में ही स्वयं पार्किंग की व्यवस्था बनाने की समझाइश दी।इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कलेक्टर को चिल्लर की समस्या के कारण व्यवसाईयों को होने वाली परेशानी से अवगत कराया साथ ही कॉलोनियों में नाली निर्माण करवाने एवं विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण की समस्या का भी समाधान करने की मांग की।
ज्ञात हो कि स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ पुलिस व नगर पालिका की टीम के द्वारा भी समय-समय पर सड़क तक दुकान फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती रही है। लेकिन इन सब का असर कुछ ही दिनों तक रहता है इसके बाद स्थिति पुनः जस की तस हो जाती है। वहीं दुकान में आने वाले ग्राहकों के लिए भी पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों के वाहन सड़क तक पार्किंग किए हुए होते हैं। जिससे आए दिन यातायात बाधित होता है ‌।

शहर के मुख्य मार्ग के साथ-साथ पदमपुर मार्ग, सरसीवां मार्ग आदि में कई बार जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। वर्तमान में वैसे भी गौरव पथ निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसके कारण यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है। ऐसी स्थिति में दुकानों का सामान बाहर निकलना और बेतरतीब पार्किंग के कारण यातायात पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। यदि कलेक्टर के द्वारा दी गई समझाइश इस पर सही ढंग से अमल किया जाए तो काफी हद तक इस समस्या से निजात मिल सकती है।

निर्माणाधीन गौरव पथ को लेकर कलेक्टर ने समय में पूर्ण करने का दिये निर्देश

सरायपाली महासमुंद कलेक्टर प्रभात मलिक विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए सरायपाली के दौरे पर थे। इस दौरान विशेष रूप से उन्होंने सरायपाली में चल रहे गौरव पथ निर्माण का निरीक्षण किया कलेक्टर श्री मलिक ने निर्माण से संबंधित लोगों को गुणवत्ता और समय सीमा को ध्यान में रखते हुए कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ओंकारेश्वर सिंह सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे। गौरतलब है कि गौरव पथ निर्माण में लेट लतीफी के कारण शहर वासियों को हो रही परेशानी के संबंध में लगातार अखबारों में प्रकाशन किया जाता रहा है।।साथ ही कुछ स्थानों पर गुणवत्ता में लापरवाही से संबंधित भी खबर प्रकाशित हुए थे।इस पर संज्ञान लेते हुए अपने दौरे कार्यक्रम के तहत कलेक्टर ने भी गौरव पथ निर्माण का विशेष रूप से निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article