कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल औचक निरीक्षण करने पहुंचे कुसमुंडा-दीपका पहुंच मार्ग , दुर्दशा के लिए अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  एनटीपीसी एवं रेल्वे के अधिकारियों एवं ठेकदार की मनमानी की वजह से कोरबा-कुसमुंडा से गेवरा-दीपका को जोड़ने वाली मार्ग कुचेना क्षेत्र के मुहाने पर धंस गई थी। जिस वजह से चार पहिया वाहनों का आवाजाही पूरी तरह से ठप्प हो गया था वहीं दोपहिया वाहन भी जैसे-तैसे कर आवागमन कर रहे थे। लोगों को हो रही समस्याओं की जानकारी जब कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को हुई, तो उन्होंने इस सड़क की दुर्दशा के जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई, इसके बाद नए सिरे से सड़क मरम्मत का कार्य शुरू हुआ।

- Advertisement -

इस सड़क मरम्मत के कार्य को देखने के लिए विधायक प्रेमचंद पटेल भी मौके पर पहुंचे l विधायक द्वारा आधे घंटे तक मौके का निरीक्षण किया गया। उन्हे देख आसपास के लोग उनके पास पहुंचे, सड़क के साथ-साथ उन्होंने अंडरब्रिज निर्माण की समस्या, रेल लाइन की वजह से दुर्घटना संबंधित कई अहम जानकारी दी। विधायक ने लोगों से बात कर इस सड़क की वजह से हो रही समस्याओं को सुनकर देखकर सड़क को अच्छे ढंग से बनाने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। साथ में यह भी चेतावनी दी है कि दोबारा से अगर यह सड़क बहती है तो इसके भी परिणाम अधिकारियों को भुगतने होंगे। फिलहाल जानकारी के अनुसार विधायक प्रेमचंद के हस्तक्षेप के बाद से सड़क का अच्छे से मरम्मत कार्य किया जा रहा है। लग रहा है कि अब आगे लोगों को फिर से कोई समस्या नहीं होगी।

इस अवसर पर इमली छापर नगर निगम के वार्ड 64 पार्षद आरती सिंह, पार्षद पति व युवा नेता लखन सिंह, नगर पालिका अंतर्गत कुचेना के पार्षद लक्ष्मण सिंह, भाजपा नेता राजेश पटेल, पार्षद लक्ष्मण सिंह, भाजपा युवा नेता रावेंद्र पटेल, राधे गोसाई, सुमित खेमचंद शर्मा, गोल्डी, बी.आर. बंजारे, संतोष बंजारे, धीरेंद्र, पिंटू, रोहित, निक्की, नूर मोहम्मद आदि सहित बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share this Article