कटोरी नगोई मे हुई हत्या की वारदात का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read

थाना कटघोरा ने चंद घंटो मे बीजेपी नेता अक्षय गर्ग हत्या मामले को सुलझा किया गया कथित 03 आरोपी को गिरफ्तार

- Advertisement -

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा  घटित घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मृतक अक्षय गर्ग जो ठेकेदारी का काम भी करता है। अपने वाहन ईनोवा कार से अपने काम के सिलसिले मे 23 दिसंबर को अपने साईट, ग्राम कटोरी नगोई कैंप गया हुआ था। तब लगभग प्रातः 10ः00 बजे अक्षय गर्ग अपने कैंप के मेश के पास कर्मचारियो से काम के सम्बन्ध में चर्चा कर रहा था। उसी समय चार पहिया वाहन में तीन अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति आए और अक्षय गर्ग को लोहे के धारदार वास्तु से मार चोट पहुंचाकर भाग गए है।अक्षय गर्ग के सिर के पीछे, हाथ, पेट में गंभीर चोट लगा था।

उक्त घटना की सूचना मिलने पर अक्षय गर्ग के बड़े भाई, सुपरवाईजर सहित अन्य लोग अक्षय गर्ग को तत्काल ईलाज हेतु चिकित्सालय कटघोरा उसके ईनोवा वाहन से लेकर आये। जिसे चिकित्सक के द्वारा निरीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया गया।
प्रार्थी साकिन कटघोरा वार्ड नंबर 03 की रिपोर्ट पर थाना कटघोरा मे मर्ग क्रमांक 162/25 धारा 194 बीएनएसएस पर से अपराध क्रमांक 425/25 धारा 103(1), 238(ए), 61(2), (ए), 3(5) ठछै का

पंजीबद्ध किया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए घटना स्थल पर पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला तथा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा स्वयं उपस्थित होकर अग्रिम जांच/विवेचना हेतु पर थाना कटघोरा, सायबर, एफएसएल टीम को निर्देशित किया गया।
उपरोक्त प्राप्त निर्देशानुसार घटना स्थल पर उपस्थित गवाहो से पुछताछ कर भौतिक/तकनीकी साक्ष्यो को एकत्रित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर के मार्गदर्शन मे विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 7-8 घंटे मे ही विधि से संघर्षरत बालक सहित अन्य कथित आरोपी को संदेह के आधार पर पुछताछ हेतु हिरासत मे लिया गया।पूछताछ के दौरान उनके द्वारा बताया गया की उनके द्वारा एक दिन पुर्व भी मृतक अक्षय गर्ग का पीछा कर हत्या करने का प्रयास किया गया था, किंतु उक्त प्रयास मे वे असफल रहे।
पुलिस के द्वारा जांच उपरांत ह्त्या का कारण व्यवसायिक प्रतिद्वंतता, राजनितिक प्रतिद्वंतता बताया जा रहा हैं।

विवेचना के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की टंगिया, लोहे का चापड़, चार पहिया वाहन, घटना के समय पहने कपड़े, मोबाइल फोन एवं अन्य साक्ष्य जप्त किए गए हैं। उक्त प्रकरण में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी विमल पाठक नगर पुलिस अधीक्षक दर्री, पंकज ठाकुर श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का, थाना प्रभारी कटघोरा धर्मनारायण तिवारी, निरीक्षक युवराज तिवारी, मृत्युंजय पाण्डेय, दुर्गेश वर्मा, उप निरीक्षक परमेश्वर राठौर, अजय सोनवानी, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रताप सिह, चंद्रपाल खांडे, चद्रधर राठौर, राम पाण्डेय, धनंजय नेटी सहित थाना कर्मचारी व जिले के टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share this Article