पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल कांग्रेस प्रत्याशी के कंधे से कंधा मिलाकर लगातार कर रही जन संपर्क , लोगों का मिल रहा भरपूर समर्थन …

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
6 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. कोरबाः  जनता के बीच कोरबा कांग्रेस प्रत्याशी की पकड़ धीरे धीरे मजबूत होती जा रही है । जैसे जैसे चुनाव नजदीक होता जा रहा है सरगर्मियां बढ़ती जा रही है । चुनाव प्रचार के दौरान लोग उनके आने की खबर मिलते ही खूद-ब-खूद घरों से निकलकर उनसे मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। जनसभा में भीड़ अपने आप पहुंच रही है। लोग उनके आने के इंतजार में बैठे दिखाई देते हैं। महिला वर्ग में उनकी लोकप्रियता देखते ही बनती हैं। महिलाएं लगातार उन्हें अपना समर्थन प्रदान कर रही हैं। पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लगातार जन संपर्क में डटी हुई हैं । इसका भी प्रभाव काफी पड़ रहा हैं। खास कर वार्डों में कराये गए विकास कार्यों का लाभ भी श्री अग्रवाल को मिल रहा हैं। सुख-दुःख में लोंगो के साथ हमराह बनना भी उनकी लोकप्रियता को बढ़ा रहा हैं। मंत्री रहने के बावजूद आम जनता से दूरी नहीं थी बल्कि सहज ही उपलब्ध रहे हैं। जो उन्हें जनमानस के करीब ला चुका हैं।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

श्री अग्रवाल वार्ड क्र 5,6,58 और 59 में जनसंपर्क किया और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया हैं। संबोधन के दौरान राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरबा का महानगर के तर्ज पर विकास किया जा रहा हैं। जिस प्रकार कोरबा का नाम आज काला हीरा, ऊर्जाधानी और औद्योगिक नगरी के रूप में होता हैं। उसी तरह एक विकसित शहर के रूप में भी कोरबा की पहचान बन रही हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से प्रदूषित शहर के रूप में पहचाना जाता था। अब उसमें भी सुधार हो रहा हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर हरीतिमा विकसित कर पर्यावरण को संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि शहर में मध्य में अशोक वाटिका को विकसित कर ऐसा उद्यान बनाया गया जहां लोगों को शुद्ध हवा के साथ ही योगा और जिम की सुविधा भी प्रदान की गई हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न वार्डों में उद्यान और ओपन जिम लगाये गए हैं। जिसका लाभ हर नागरिक को मिल रहा हैं। शहर के विभिन्न मार्गों में लगने वाले जाम की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि भारी वाहनों की संख्या बढ़ने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण यह स्थिति बन रही हैं। इस पर कार्य किया जा रहा हैं। पिछले सप्ताह ही एसईसीएल प्रबंधन को पत्राचार कर इस समस्या से राहगीरों को निजात दिलाने समुचित व सार्थक कदम उठाने को कहा गया है । राज्य शासन द्वारा शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किया गया हैं। इस योजना का लाभ कोरबा जिला को भी मिला हैं। कोरबा में मेड़िकल कॉलेज की स्थापना, हमर क्लीनिक और मोबाइल चिकित्सा के माध्यम से निःशुल्क उपचार किया जा रहा हैं। स्वामी आत्मानंद स्कूल के माध्यम से अंग्रेजी में बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, गणवेश, पुस्तक प्रदान की जा रही हैं। इसी तरह बालिकाओं के लिए नर्सरी से लेकर 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ गणवेश, पुस्तक, कॉपी शासन द्वारा प्रदान की जा रही हैं। छात्रवृत्ति में इजाफा किया गया हैं। और सीधे उनके खातों में राशि दी जा रही हैं। गरीबों को भूमि का पट्टा कानून बनाकर दिया गया। श्री अग्रवाल ने कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता दी जा रही हैं। कोरबा में 1320 मेगावाट का विद्युत सयंत्र स्थापित होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और बेरोजगारोें को रोजगार मिलेगा। छत्तीसगढ़ में लगने वाले सारे उद्योंगो में स्थानीय लोंगो को रोजगार देने का अनिवार्य रूप से प्रावधान किया गया हैं।

कांग्रेस के लोकप्रिय उम्मीदवार जयसिंह अग्रवाल ने अपने स्कूल का फर्ज मंत्री बनने के बाद पूरा किया। उन्होंने रामसागर पारा स्थित शासकीय स्कूल में प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की। उस समय शाला भवन खपरैल का हुआ करता था। और बैठने के लिए फटी टाटपट्टी हुआ करती थी। मंत्री बनने के बाद उन्होंने स्कूल भवन को आलीशान दो मंजिला भवन बनवा दिया। उच्च शिक्षा के एन कॉलेज कोरबा में ग्रहण वहां 5 एकड़ जमीन का आबंटन किया। यह जमीन दादर में दी गई हैं। जहां खेल मैदान एवं कॉलेज भवन विकसित किया जायेगा।

इस मौके पर सुरेश सहगल, चीनीमति, सोनकुंवर, त्रिवेणी गुप्ता, गोदावरी, रामबाई, अनीश परवीन, महफूज, सुनीता सिंह, रमा परिहार, विक्रम सिंह ठाकुर, मुस्लिम खान, कलिन भाई, कन्हैया कलवानी, व्ही.के.एस. राव, बच्चूलाल मखवानी, कमल रोहडा, बनवारी पाहुजा, रमेश जगयानी, मोहम्मद निजामुद्दीन, मोहम्मद यासीन, भोला सोनी, भुनेश्वर राज, अमरनाथ, केशर सिंह, नील शर्मा, संजय भंडारी, प्रमोद मानिकपुरी, राजा दान, संतोष श्रीवास्तव, सुर्यकांत, आदिदास, करन यादव, किसन दास, कमलेश यादव, आकाश दास, कमला उपाध्याय, भरतलाल थवाईत, देवेन्द्र श्रीवास्तव, हाजी इकबाल दयाला, प्रकाश ठाकुर, भुवन साहू, विमल थवाईत, एहसाान, गोपाल, ओमप्रकाश शर्मा, राजेन्द्र ठाकुर, विनोद देवांगन, सीमा मानिकपुरी सहिल बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08

Share this Article