
NOW HINDUSTAN कोरबा जिले के ग्राम पंडरीपानी में अवैध शराब होने की सूचना पर पुलिस सिविल लाइन पुलिस की टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। जबरन कार्यवाही करने की बात कहते हुए हंगामा किया गया। पुलिस बल पहुंचने पर टीम वहां से लौटी।
सिविल लाइन थाना की पुलिस टीम को ग्राम के एक मकान में अवैध शराब होने की सूचना मिली। थाना से पुलिस टीम रवाना होकर ग्राम पहुंची, जहां छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को ग्रामीणों की भीड़ ने रोक लिया। ग्रामीणों ने आए दिन आकर कार्यवाही करने की बात कहते हुए पुलिस का विरोध जताते हुए हंगामा किया, जहां ग्रामीणों के बीच फंसी पुलिस टीम ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस लाइन सहित अन्य थानों से पुलिस बल मौके पर रवाना की गयी।
- Advertisement -


