सबसे चुनौतीपूर्ण होता है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन का काम : डॉ सरोज पांडेय, महिला सम्मान समारोह में पँहुची भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष….

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के तत्वावधान में मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन राजीव गांधी आडोटोरियम कोरबा में आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय रही। कार्यक्रम का सुभारम्भ मितानिनो के द्वारा स्वागत गीत एवं फाग गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर आई मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हुजूम को देख स्वयं डॉ सरोज पांडेय में मंच से उतरकर व्यवस्था बनाई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

महिलाओं को सम्बोधित करते हुए डॉ सरोज पांडेय ने कहा कि जहां दूर-दराज स्थानों पर कोई जहाँ पाता वहां मितानिन व आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता पहुँचती है, सुबह से लेकर शाम तक उनका काम अत्यंत ही कठिन व चुनौतियों से भरा होता है। सरकार की योजनाओं औऱ सर्वे को जमीन तक ले जाने का कार्य करती है। प्रसव, बीमारी, टीकाकरण आदि कार्यों में इनकी सेवाभवना अद्भुत है। आज उनके सेवा कार्यों का ही सम्मान हो रहा है।

महिलाओं की चिंता कर योजना लाते है पीएम

डॉ पांडेय ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी निरंतर महिलाओं की चिंता करते रहते है। वे लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पीएम आवास, शौचालय, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, लखपति दीदी एवं ड्रोन दीदी जैसी योजनाएं लाए है। उन्होंने सभी महिलाओं से केन्द्र एवं राज्य सरकार को योजनाओं का लाभ लेने को बात कही। उन्होंने कहा कि

मितानिन भवन का करेंगे निर्माण

सुश्री पांडेय ने कहा कि मितानिन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान देखा कि मितानिनो के लिए स्थाई भवन अति आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आगामी समय मे कोरबा लोकसभा में हर कुछ दूरी पर मितानिन भवन बनाया जाएगा।साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनों की लंबित मांगो को भी पूरा करवाने का भरपूर प्रयास करेंगी। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं को आगामी तीज पूर्व एकसाथ मनाने का निमंत्रण भी दिया।

 

50 साल में नहीं देखा मोदी जैसा पीएम

पूर्व विधायक ननकीराम कंवर ने कहा कि उन्होंने अपनी 50 साल की राजनीति में ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा जो हमेशा गांव, गरीब व महिलाओं की बात करते है। पिछले 05 वर्ष छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने गरीब का चांवल छीना तो वहीं शराब घोटाला जगजाहिर हो गया। अब कांग्रेस को वापस आने का कोई अधिकार नहीं।

मोदी जी ने दी पॉकेटमनी

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपार्कि ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों ने कोरोना कल में जो काम किया वह अद्भुत है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से मोदी जी ने हम महिलाओं को मासिक पॉकेटमनी दी है।

सुवा नृत्य का बनाया विश्व रिकार्ड

महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरिता मिश्रा ने बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी डॉ सरोज पाण्डेय का परिचय देते हुए बताया कि वे महिलाओं से दिल जुड़ी है। उन्होंने 20 हजार महिलाओं की उपस्थिति में सुवा नृत्य का विश्व रिकॉर्ड बनाया तो वहीं महिला सरपंचों को लोकसभा घुमा कर अनूठी पहल की है। उन्होंने तीज त्योहारों को महिलाओ के साथ मनाकर नहीं अपनापन दिखाया हैं।

फाग गीतों पर किया नृत्य

राष्ट्रीय नेत्री को अपने बीच पा कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन काफी उत्साहित नजर आए। डॉ सरोज पांडे ने उनके उत्साह को बढ़ाते हुए महिलाओं के बीच जाकर फाग गीत एवं करमा गीत पर साथ में नृत्य भी किया। जिससे उपस्थित हजारों की संख्या में महिलाएं काफी प्रसन्न नजर आ रही थी।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा, टिकेश्वर राठिया, आलोक सिंह, हितानंद अग्रवाल, अशोक चवलानी, चंद्रिका चंद्राकर,ऋतु चौरसिया, अजय विश्वकर्मा, मंजू सिंह, आलोक सिंह, परविंदर सिंह, मनहरण पटेल, डॉ केशरी सहित भाजपा नेतागण, प्रशानिक कर्मचारी व महिलाएं उपस्थित रही।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article