पाली ब्लॉक् के ग्राम सिल्ली में विचरण करते दिखा मगरमच्छ-ग्रामीणों में दहशत

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिले में पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सिल्ली में एक मगरमच्छ को विचरण करते देखा गया। ग्राम के पास निर्मित जलाशय से निकलकर यह मगरमच्छ जब ग्राम पहुंचा तो भयभीत ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घंटों रेस्क्यू करने के बाद इस मगरमच्छ को कुमाही पानी बांध में छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है, की मगरमच्छ रतनपुर स्थित खुंटाघाट जलाशय से ग्राम सिल्ली पहुंचा था। इस क्षेत्र में इससे पहले भी कई बार मगरमच्छ आ चुका है। मगरमच्छ को लेकर गांव के लोगों में दहशत बना हुआ है उन्हें डर है कि कभी भी मगरमच्छ किसी पर भी हमला कर सकता है और घर में भी घुस सकता है।

- Advertisement -

Share this Article