
NOW HINDUSTAN कोरबा जानकारी के अनुसार एक पहाड़ी कोरवा के मकान पर दबंग एक नेत्री ने जबरन कब्जा कर घर में रखे सामानों की चोरी कर ली। पुलिस से की गई शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश करते पीड़ित पहाड़ी कोरवा से मकान जमीन के सबूत समेत मकान बनाने वाले मिस्त्री, मटेरियल सप्लायर, इलेक्ट्रिशियन, पलंबर तक का बयान व बिल वाउचर थाने में जमा कराया बाद में जब पुलिस को शिकायतकर्ता के बयान पर भरोसा हो गया तो कांग्रेसी नेत्री और उसके सहयोगियों पर एफआईआर तो दर्ज कर लिया गया लेकिन मकान अब भी उनके कब्जे में है, जिसको लेकर अनेकों शिकायत देने के पांच महीने बाद भी पीड़ित को उसका हक नहीं मिल सका है।
जिसके बाद थक हार कर अब वो मुख्यमंत्री निवास ले सामने आमरण अनशन करने जा रहा है। पीड़ित ने कहा हैं की इसके बाद भी हक़ नहीं मिलेगा तो वो सपरिवार आत्मदाह करने से भी पीछे नहीं हटेगा।
- Advertisement -


