निहारिका क्षेत्र के गुमटी में फांसी के फंदे पर मिली महिला की लाश, पुलिस ने किया मर्ग कायम……

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा। निहारिका टाकीज के समीप गुमटी में एक महिला की शव फांसी के फंदे पर लटके हुए हालत में  मिली है। मृतिका अपने पति और परिजनों के साथ थोड़ी ही दूर स्थित अस्पताल में ठहरी थी, जहां उसका दस दिन का बेटा भर्ती है। पुलिस मौके पर पहुंच वैधानिक कारवाई में जुट गई है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

मामला शनिवार की तड़के सामने आया। प्रतिदिन की तरह लोग सर सपाटे पर निकले हुए थे इसी दौरान उनकी नजर निहारिका के बाजू में स्थित गुमटी में चलने वाली बिरयानी सेंटर पर पड़ी यहां एक महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। यह खबर मिलते ही लोग एकत्रित हो गए।सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाने में तैनात एएसआई दुर्गेश राठौर भी मौके पर जा पहुंचे। घटनास्थल से थोड़ी ही दूर एक परिवार बैठा हुआ था। जिनसे बात करने पर मृतिका की पहचान उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसामुड़ा निवासी प्रियंका बिंझवार के रूप में हुई। मौके पर मौजूद उसके पति अनुज कुमार बिंझवार ने बताया कि उसकी शादी प्रियंका से करीब 4 साल पहले हुई थी। पहले संतान की मौत के बाद दूसरी बार 16 अप्रैल को प्रियंका का प्रसव हुआ था। उसके 10 दिन के बच्चे की तबीयत बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। उन्होंने दो दिन पहले ही अपने बच्चे को शिशु रोग विशेषज्ञ के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। जिसका उपचार चल रहा है। प्रियंका देर रात बच्चे को दूध पिलाने के नाम पर वार्ड से निकली थी। इसके बाद नहीं लौटी। वे काफी देर तक इंतजार करने के बाद प्रियंका की तलाश में निकले। इसी दौरान रात करीब 3 बजे उसे फांसी के फंदे पर लटकी प्रियंका की लाश दिखी। जिसकी जानकारी उसने कोरबा में ही रोजी मजदूरी करने वाले मृतिका के भाई को दी है। बहरहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article