आधार कार्ड बनवाने के नाम पर घर से निकली महिला अपने पुत्र के साथ हुई लापता…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba  घर से आधार कार्ड बनवाने के नाम पर निकली महिला अपने तीन वर्ष के मासूम पुत्र के साथ कहीं चली गई, जिसका एक माह बाद भी कहीं पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने पाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पाली थाना अंतर्गत ग्राम कन्हैया पारा (बतरा) निवासी ने बताया कि उसकी पत्नी कुछ माह पूर्व अपनी मां की तबियत खराब होने पर देखभाल के लिए मायके जरमौहा ग्राम पहुंचीं थी। जहां से विगत 30 मार्च को प्रात: 10 बजे अपने तीन वर्षीय मासूम पुत्र का आधार कार्ड बनवाने पाली जाने के नाम पर निकली, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने सभी संभावित जगहों, परिजनों के यहां भी खोजबीन संपर्क किया, लेकिन उन दोनों का कहीं पता नहीं चला, पाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है।

- Advertisement -

Share this Article