ग्राम सलोरा पहुंचे बायसन ने हमला कर युवती को किया घायल…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिले के वनमंडल कटघोरा में घूम रहा बायसन ग्राम सलोरा तक पहुंच गया। ग्राम के पास खेत की ओर गई मूक बधिर एक युवती को बायसन ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके बाद बायसन फिर से जटगा रेंज पहुंच गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार कटघोरा रेंज के ग्राम सलोरा निवासी साधना केवट (18) पिता फागु केवट अपनी बहन चंद्रिका के साथ ग्राम के बाहर खेत की ओर गई थी। वहा से दोनों वापस लौट रही थी। इसी दौरान बायसन ने दौड़ते हुए उस पर हमला कर दिया। युवती मूकबधिर होने की वजह से इशारा करती रही, लेकिन उसकी छोटी बहन कुछ समझ नहीं पाई। बाद में चंद्रिका समझकर शोर मचाने लगी तो परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद गंभीर घायल युवती को कटघोरा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

रेंजर अशोक कुमार मन्नेवार ने बताया कि घायल को 500 रुपए तात्कालिक सहायता राशि दी गई है। बायसन एतमानगर रेंज होते हुए फिर से जटगा की ओर चला गया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। पहले इस क्षेत्र में हाथियों से डर बना हुआ था। अब बायसन का भी डर लोगों को हैं।

Share this Article