संपत्ति विवाद में भतीजे ने चाचा की टांगिया से वार कर की हत्या पसान थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच…….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा/पसान। जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में संपत्ति विवाद को लेकर एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। जमीन के बंटवारे और अलग-अलग ससम्पत्ति किये जाने को लेकर चल रहे विवाद में भतीजे ने अपने चाचा के सिर पर धारदार हथियार (टांगिया) से वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बबन राम यादव (85 वर्ष), पिता बुद्ध राम यादव, निवासी सीपत पारा, पिपरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार 22 सितंबर 2026 की सुबह करीब 5:30 बजे जमीन के बंटवारे को लेकर मृतक और उसके भतीजे सोनू उर्फ अशोक यादव (23 वर्ष), पिता राम प्रसाद यादव के बीच विवाद हुआ।
विवाद के दौरान आरोपी ने टांगिया से बबन राम यादव के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों को सुबह हुई, जिसके बाद पसान थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या के पीछे संपत्ति विवाद को प्राथमिक कारण माना जा रहा है। वही आरोपी घटना के बाद से ही फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।

Share This Article