बूथ कार्यकर्ताओं ने जो पसीना बहाया, उनके पसीने की हर बूंद से विजयश्री प्राप्त हुई है, मैं उन सबका आभारी हूं : नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
IMG-20240814-WA0662
IMG-20240814-WA0663
IMG-20240814-WA0658
IMG-20240814-WA0654
IMG-20240814-WA0656
IMG-20240814-WA0649
IMG-20240814-WA0652

NOW HINDUSTAN  korba कोरबा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत एमसीबी जिले के क्षेत्रों में आभार जताने पहुंचे सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत व नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि जनता का विश्वास कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। महंत परिवार से नाता चुनाव से पहले भी रहा और चुनाव के बाद भी निरंतर जारी रहेगा।

IMG-20240814-WA0650
IMG-20240814-WA0657
IMG-20240814-WA0660
IMG-20240814-WA0653
IMG-20240814-WA0664
IMG-20240814-WA0655
IMG-20240814-WA0665

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत व कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़-सोनहत-भरतपुर जिला के संस्कृति भवन मनेंद्रगढ़ में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनाव में जीत के लिए सबका आभार जताया। उन्होंने मनेन्द्रगढ़ के साथ-साथ नागपुर, चिरमिरी, खडग़वां रेस्ट हाऊस और बैकुण्ठपुर में भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों व मतदाताओं तथा कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उपस्थित कांग्रेसजनों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों के द्वारा डॉ. महंत एवं सांसद श्रीमती महंत का आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि मैं हमेशा हर चुनाव अपने संगठन के माध्यम से लड़ता आया हूं। इस बार अपने साथियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। बूथ कार्यकर्ताओं ने जो पसीना बहाया, उनके पसीने की हर बूंद से विजयश्री प्राप्त हुई है और मैं उन सबका आभारी हूं। महंत परिवार का नाता सिर्फ चुनाव तक ही नहीं बल्कि चुनाव के पहले और चुनाव के बाद भी एक परिवार की तरह सबके साथ रहा है और आगे भी रहेगा।

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि कांग्रेस के सभी लोग एक परिवार की तरह हैं और वक्त आने पर एक साथ मिलकर, संगठित होकर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्रवासियों का स्नेह और आशीर्वाद सदैव मिलता रहा है। दूसरी बार भी जनता ने चुनकर भरोसा जताया है तो यह विश्वास कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। क्षेत्रवासियों की मांगों और विकास के मुद्दों पर राजनीति से परे हटकर व सबको साथ लेकर कार्य किए जाएंगे। इन अवसरों पर स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य जन व ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

IMG-20240814-WA0666
IMG-20240814-WA0668
IMG-20240814-WA0661
IMG-20240814-WA0667
IMG-20240814-WA0659
IMG-20240814-WA0673
IMG-20240814-WA0671
IMG-20240814-WA0669
IMG-20240814-WA0651
IMG-20240814-WA0670
IMG-20240814-WA0674
IMG-20240814-WA0672
Share this Article

You cannot copy content of this page