खदान प्रभावित ग्रामो में पानी आपूर्ति हेतु बिछाई जाएगी पाइपलाइन…..

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba  कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में एसईसीएल अंतर्गत सराईपाली खुले मुहाने की खदान से प्रभावित ग्रामवासियो को पानी आपूर्ति हेतु पाइपलाइन बिछाई जाएगी। कोल कंपनी के उपक्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में पांच ग्राम पंचायतों के सरपंचों के साथ सब एरिया कार्यालय के अधिकारियों ने एक बैठक की। इसमें यह निर्णय लिया है कि ग्राम पंचायत बुड़बुड़, सरायपाली, केराइरिया, तालापार व मुनगाडीह के आश्रित ग्रामो में पाइपलाइन बिछाकर पानी आपूर्ति की जाएगी। बैठक में सीएसआर के तहत खदान प्रभावित ग्रामो में होने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी।
बैठक में सरपंच कीर्ति सिंह, राजकुमार, सत्यनारायण पैकरा व रामरतन आदि मौजूद रहे।

सब एरिया प्रबंधन की ओर से उपक्षेत्रीय प्रबंधक एस.एस. चौहान, कार्मिक प्रबंधक आर.के. दुबे, सिविल इंजीनियर बी.के. शर्मा, नोडल अधिकारी (भू-राजस्व) हर्षल श्रीवास, जितेंद्र बिंझवार आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। खदान प्रभावित ग्रामो में में कोयला खनन के कारण भू-जल स्तर गिरने से पीने के पानी की समस्या होती है। इससे निजात दिलाने पाइपलाइन बिछाकर जलापूर्ति की जाएगी।

Share This Article