कोरबा ब्रेक :- कच्ची शराब पीने से महिला समेत तीन ग्रामीणों की मौत….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले में कच्ची महुआ शराब के सेवन से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है । घटना करतला थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कोटमेर की है।

- Advertisement -

ग्रामीणों ने अनुसार तीनों की मृत्यु जहरीले कच्ची शराब पीने से हुई है। मृतकों में मालती बाई 50 वर्ष, राम सिंह 60 वर्ष तथा बेदराम 49 वर्ष शामिल है। सूत्रों के अनुसार तीनों मृतक बेदराम के निवास में शराब का सेवन का रहे थे।

घर में पुलिस को  चखना और कच्ची महुआ शराब तीनों के शव के पास रखा हुआ मिला। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सभी  की मौत  जहरीले कच्ची महुआ शराब पीने से हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी पहुंचे।जांच का निर्देश दिया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

 

Share this Article