
NOW HINDUSTAN korba नेशनल सिकल सेल उन्मूलन मिशन के अंतर्गत सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन जग्र्रुकता अभियान 19 जून से 3 जुलाई तक सभी निकट के स्वस्थ्य केंद्रों ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा विशेष अभियान शिविरों में जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
- Advertisement -
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से सिकल सेल को 2047 तक समाप्त करने की बीड़ा उठाई है । इसी कड़ी में कोरबा कलेटोरेट सभा कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने सिकल सेल को जड़ से समाप्त करने की बात कही। साथ ही जांच कब बाद दोनों जोड़ो को शादी से बचने की भी बात कही । सिकल सेल जैनेटिक बीमारी है । उसका इलाज बहुत मंहगा है ।
उक्त कार्यक्रम कोरबा कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें सिकल सेल एनीमिया के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए सिकल सेल के लक्षण के बारे में जानकारी एवं परामर्श दिया गया। तत्पश्चात कोरबा कलेक्ट्रेट कार्यालय से जागरूकता रथ को भी रवाना किया गया। जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम कर सिकल सेल एनीमिया से लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी।
दुनियाभर में हर साल 19 जून को वर्ल्ड सिकल सेल अवेयरनेस डे 2024′ मनाया जाता है। सिकल सेल रोग एक जेनेटिक ब्लड डिसऑर्डर है, जिसमें लाल रक्त कोशिकाओं में कमी आने लगती हैं। जिसे सिकल सेल एनीमिया के नाम से भी जाना जाता है। हर साल विश्व सिकल सेल दिवस 2024 को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों के बीच सिकल सेल डिसऑर्डर के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस रोग से पीड़ित लोगों को कई तरह के लक्षणों का अनुभव हो सकता है। जिसमें दर्द, एनीमिया, संक्रमण या अन्य गंभीर समस्याएं शामिल हो सकती हैं। कोरबा जिले में 8 लाख लोगों की जांच की जा रही है । जिसमे लगभग 4000 नए मरीज सामने आए है ।
जिसमें कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ,जिलापंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर , महापौर राजकिशोर प्रसाद ,सभापति श्याम सुंदर सोनी , जिला पंचायत उपाध्यक्ष रीना अजय जायसवाल , नेता प्रतिपक्ष हितानन्द अग्रवाल, कोरबा कलेक्टर अजित बसंत , सीईओ जिला पंचायत संबित मिश्रा , मुख्य चिकित्साधिकारी एस एन केशरी, आदिवासी विकास विभाग आयुक्त श्रीकांत कसेर, मौजूद रहे


