आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो की हुई मृत्यु-एक झुलसा…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोरबा जिले में मानसून की आहट भले ही नहीं हुई है, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ बदलाव जरूर दिख रहा है। कटघोरा क्षेत्र के ग्राम कर्रा में आकाशीय बिजली गिरने की घटना मंगलवार दोपहर को घटित हुई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हुए भुवनेश्वर सिंह 42 वर्ष और बसंती कवर 40 वर्ष की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। जबकि 40 वर्षीय मनबोध सिंह बुरी तरह से झुलस गया है। पीड़ित को तत्काल पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

 

Share this Article