कबाड़ से भरा पिकअप जप्त , पुलिस ने किया मामला दर्ज …..

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा पुलिस ने कबाड़ से भरे एक मेटाडोर को जप्त किया है । इस पर लगभग 10 टन कबाड़ लोड है।  पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान रिसदी चौक पर पुलिस को सूचना मिली कि एक वाहन में लोहे का कबाड़ लोड कर ले जाया जा रहा है । पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोक लिया वाहन की तलाशी ली गई।  इस पर लगभग 10 टन लोहे का कबाड़ होना पाया गया ।

पुलिस ने कबाड़ को लेकर चालक गुलशन कुमार महोबे से पूछताछ की लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया  और न हीं उसने कबाड़ की खरीदी से संबंधित कोई बिल पेश किया । कबाड़ में रेलवे का सम्मान भी मिला । कबाड़ी पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। और रेलवे पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

Share This Article