कोरबा जिला पुलिस की अवैध मादक द्रव्यों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही अनवरत जारी…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर अनवरत पुलिस के द्वारा अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में 19 जून को भी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, मादक द्रव्यों एवं नशीली पदार्थ के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी में दिया गया।

- Advertisement -

निर्देश के परिपालन में कोरबा जिला पुलिस के द्वारा सजग कोरबा के तहत अलग-अलग जगह पर अवैध मादक द्रव्यों पर कार्यवाही करते हुए 20 प्रकरणों में कुल 231 लीटर मादक द्रव्य (कच्ची महुआ शराब) जब्त किया गया। जब्त कुल 20 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।

कोरबा पुलिस टीम के द्वारा 01 जनवरी 2024 से अब तक कुल अवैध मादक द्रव्यों के कारोबार में लिप्त 358 प्रकरणों में कुल 5654 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं देसी प्लेन मंदिरा शराब जब्त किया। पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए अब तक कुल 356 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। पिछले वर्ष के मुक़ाबले इस वर्ष जब्त शराब में 900% की वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष 126 प्रकरण आबकारी के दर्ज हुए थे जिसमें 632 लीटर शराब जप्त की गई थी। पुलिस टीम के द्वारा आगे भी अवैध कारोबार पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जावेगी।

Share this Article