आदिवासियों के न ही जंगल बचे ना बच पा रही जान : डॉ. चरणदास महंत

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

ग्राम कोटमेर में जहरीले मादक द्रव्यों के सेवन पश्चात 3 आदिवासियों की मृत्यु पर नेता प्रतिपक्ष पहुंचे मौके पर

- Advertisement -

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा व करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कोटमेर में गत दिनों जहरीले मादक द्रव्यों के सेवन पश्चात एक महिला सहित 3 लोगों की मृत्यु हो गयी थी हो गई। बताया जा रहा हैं की जहरीले मादक द्रव्यों के सेवन पश्चात श्रीमती मालती बाई 50 वर्ष, राम सिंह 60 वर्ष एवं बेदराम 49 वर्ष की मौत के मामले को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में न आदिवासियों के जंगल बच पा रहे हैं और न उनकी जान सुरक्षित है।

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में अल्प प्रवास के दौरान डॉ. चरणदास महंत ने पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर, विधायक फूल सिंह राठिया के साथ ग्राम कोटमेर पहुंच कर मृतक आदिवासी ग्रामीणों के परिजनों, सरपंच, जनपद सदस्य व ग्रामवासियों से मुलाकात की। उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी ग्रामीणों के साथ-साथ उपस्थित पुलिस अधिकारी से भी ली। डॉ. महंत ने कहा कि 5 साल से मेहनत कर इस गांव में यहां की महिलाओं ने शराब बेचने पर पाबंदी लगा दी है।
सरपंच ने बताया कि यह गांव नशामुक्त है, मगर इसका फायदा उठाकर कुछ बाहर के लोग यहां आकर अवैध रूप से मादक द्रव्य पदार्थ बेचते हैं। पुलिस के अनुसार मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन करने पश्चात इन तीनों की मौत हुई है और उनके खाने का सामान वैसा ही पड़ा मिला, यानी मादक द्रव्य पदार्थ पूरी तरह से जहरीली थी। डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि मादक द्रव्य पदार्थ बेचने वालों की धर-पकड़ आबकारी व पुलिस कर्मियों को करना चाहिए।

डॉ. महंत ने कहा कि जो महिलाएं समाज के संरक्षण में लगी है, ऐसे लोगों को अवैध शराब बेचने वालों से सुरक्षा नहीं मिलेगी तो समाज कैसे सुधरेगा, कठोर कार्यवाही करने की आवश्यकता है। जनपद सदस्य व अन्य लोग अवैध शराब व नशा की बिक्री को रोकते हैं, मगर उन पर दबाव बनाया जाता है। इस मामले में एसडीओपी को कड़ी कार्यवाही के लिए कहा गया है और एसपी से भी बात की जाएगी।

डॉ. महंत ने मृतकों के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा व तत्काल सहायता राशि देने की मांग करते हुए कहा कि आबकारी विभाग ऐसे अवैध जहरीले मादक द्रव्य पदार्थ बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें अन्यथा उस पर हमें नजर रखनी होगी। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष के साथ ग्राम के गणमान्यजन व ग्रामवासी भी उपस्थित रहे व कार्यवाही की मांग करी।

Share this Article